महिला थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज़ नाबालिग की मां ने SP से गुहार लगाई है। महिला थानाधिकारी नरगिस का कहना है कि नाबालिग ने परिजनों के साथ जाने और मेडिकल करवाने से मना कर दिया है।