सवाई माधोपुर: सूरवाल पुलिस ने दुब्बी खुर्द से एमएमडीआर एक्ट में तीन साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी इकबाल खान पुत्र खलील खान निवासी दुब्बी खुर्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल पहले 2021 में पुलिस जाब्ते से बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर भाग गया ।जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।