सवाई माधोपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्रवाई कर विनोबा बस्ती से पांच हजार लीटर वॉश की नष्ट।
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्रकी विनोबा बस्ती में तीन जगहों पर दबिश दी।इस दौरान पुलिस टीम ने इन जगहों से पांच हजार लीटर वॉश को नष्ट किया।इसी के साथ ही पुलिस ने अवैध हड़कड़ शराब बनाने की भट्टियों को भी नष्ट किया है।पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गए।