राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित विधानसभा भवन को आकर्षक एवं भव्य रोशनी से सजाया गया। 15 जुलाई से शुरू होने वाले वर्षभर चलने वाले “अमृत महोत्सव” के तहत विधानसभा की लोकतांत्रिक यात्रा, संसदीय परंपराओं और ऐतिहासिक योगदान को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में वर्तमान और पूर्व विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
Jaipur, Jaipur | Jul 14, 2026