महाराजा कॉलेज में 76 फीट लंबी राष्ट्र रंगोली
कार्यक्रम के बाद महाराजा कॉलेज परिसर में ‘राष्ट्र रंगोली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में यहां 76 फीट लंबी भव्य रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से देशहित में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया।