जमुआ: जमुआ में डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक की मांग, विधायक मंजू कुमारी ने प्रधान सचिव से मुलाकात की
Jamua, Giridih | May 25, 2026 जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने सोमवार को 2 बजे झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात कर जमुआ विधानसभा क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है।