मुरैना: रसोदना हार गांव में ज़मीन पर कब्ज़ा, फरियादी ने कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लगाई
Morena, Morena | Apr 28, 2026 मुरैना में जमीन कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दबंगों पर खड़ी फसल काटकर खेत पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला बागचीनी थाना क्षेत्र के रसोधना हार गांव का है, जहां के रहने वाले फरियादी हरि नायक अपने साथियों के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा।