कोरबा: बिलासपुर-उरगा फोरलेन पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित
Korba, Korba | Jun 30, 2026 भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर (एनएच-130ए) के निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि यह मार्ग अभी निर्माणाधीन है और तकनीकी रूप से सामान्य यातायात के लिए शुरू नहीं किया गया है।