प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कस्बे के रायपुर रोड स्थित सन हार्डवेयर के गोदाम में एक युवक चोरी करने की नीयत से पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। गुरुवार की रात करीब 10 बजे खटपट की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार गोदाम के समीप गए तो उन्हें अंदर से किसी के होने की आशंका हुई जिसके बाद दुकान मालिक को बुलाया गया वह अपने गोदाम के पास पहुंचा तो वह बार्ज पर छिप गया।