गभाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला क्षेत्र के गांव पनिहावर का है, जहां बीती एक फरवरी को गीता नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के भाई हरिओम, निवासी अदौन थाना अकराबाद ने आरोपी पति अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।