होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में NEET-2026 की परीक्षा 3 केंद्रों पर आयोजित, 1177 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) रविवार को दोपहर करीब 1.30 से आयोजित की जा रही है।जिसके लिए नर्मदापुरम में 3 परीक्षा केंद्र शासकीय पीएम श्री नर्मदा कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय एसपीएम को सेंटर बनाया गया है। इन केंद्रों पर 1177 परीक्षार्थी शामिल होंगे।