बिछिया: बबैहा गर्म पानी कुंड में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जिले के बकौरी मंडल अंतर्गत फूलसागर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 237 स्थित बबैहा गर्म पानी कुंड में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।6 जून, शनिवार को दोपहर 1 बजे इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।