🚒🔥उत्तराखंड फायर सर्विस की मुस्तैदी और जन-जागरूकता लाई रंग: दीपावली पर्व पूरे राज्य में रहा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण।✅
🪔दीपावली पर्व के पावन अवसर पर उत्तराखंड फायर सर्विस के जवानों और अधिकारियों की अनथक मेहनत, सतर्कता और पूर्व-जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस वर्ष दीपावली पर प्रदेश भर में अग्निकांड की कोई बड़ी अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।
🚒दीपावली के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष रणनीति और दिन-रात की गई कड़ी गश्त के कारण राज्य भर में केवल छुटपुट घटनाएं ही सामने आती रही, जिन पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल काबू पा लिया और किसी भी बड़ी हानि को होने से रोक दिया।
📣जन-जागरूकता और पूर्व तैयारियों का दिखा असर:
पर्व से पूर्व ही फायर सर्विस की टीमों ने राज्य के विभिन्न बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया था। व्यापार�
Dehradun, Dehradun | Nov 9, 2026