प्रतापगढ़: विकास भवन सभागार में दो दिवसीय माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण कार्यशाला का विकास भवन में किया गया समापन
प्रतापगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु दो दिवसीय माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण कार्यशाला का विकास भवन सभागार में समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक नवनीत सेहारा ने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्य करेगें।