कदवा: बलिया बेलौन थाना के पास अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन हेतु भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Kadwa, Katihar | May 29, 2025 बलिया बेलौन थाना के समीप गुरुवार को दिन के 12 बजे अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं के अलावा महिलाओं ने भाग लिया। बताते चले कि निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा विभिन्न चौक-चौराहा का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।