मानिकपुर: मानिकपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 75 से अधिक फरियादियों ने लगाई गुहार
चित्रकूट। शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मानिकपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। मंडलायुक्त अजीत कुमार व आईजी राजेश यश की अध्यक्षता में 75 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें 6 का मौके पर निस्तारण हुआ। एसडीएम जसीम अहमद सहित अधिकारी मौजूद रहे, शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।