रफीगंज: पौथू के कर्मा पांडे के आजाद बिगहा टोला में संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत के मामले में FIR दर्ज
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के कर्मा पांडे गांव के आजाद बिगहा टोला में रविवार को एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृतिका की पहचान उक्त गांव निवासी चंदेश्वर यादव के 18 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में की गई है। सोमवार रात्रि 10:30 में पौथू थाना अध्यक्ष सोमेश्वर नाथ ने बताया कि मृतिका की मां के फर्द ब्यान पर FIR किया गया है।