कानपुर: केस्को कर्मी की गलती से केशव पुरम में पीएनजी गैस पाइपलाइन में हुआ छेद, पाइपलाइन हुई लीक
बुधवार शाम 5 बजे जी ब्लॉक केशवपुरम में पीएनजी गैस पाइप लाइन में लीकेज होने से हड़कंप मच गया। लीकेज होने के बाद करीब 15 मिनट तक गैस तेज प्रेशर से निकलती रही। इससे क्षेत्र और आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। CUGL अधिकारियों के मुताबिक 32 MMलाइन में लीकेज हुआ। CUGL अधिकारियों के मुताबिक केस्को की गलती से पाइप लाइन में छेद हो गया उसके बाद केस्को कर्मी भाग निकले।