डुमरा: आपातकाल लोकतंत्र पर काला अध्याय, नई पीढ़ी को जानना होगा इतिहास : भाजपा
सीतामढ़ी के सिमरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल की वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उस दौर के संघर्ष, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के इतिहास से अवगत कराना जरूरी है।