कैराना: कांधला पुलिस ने नाम बदलकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दिल्ली निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 15, 2024 गुरुवार को कांधला पुलिस ने कासिम उर्फ कर्ण निवासी गली नंबर-7 मुस्तफाबाद थाना खजूरी खास दिल्ली को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त गत नौ अगस्त को कांधला क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के बाद यह बात सामने आई है कि अभियुक्त नाम बदलकर किशोरी को ले गया था।