राजगढ़: कुम्हारांन की ढाणी में चोर घुसने की आशंका से रातभर क्षेत्र में हड़कंप, लाठियों-टॉर्च के साथ ग्रामीणों ने की पहरेदारी
Rajgarh, Churu | Oct 11, 2026 राजगढ थाना क्षेत्र के कुम्हारांन की ढाणी में रात चोर घुसने की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।भैया की ढाणी में एक घर के अंदर चोर घुस गया था, जो बाद में खेतों की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने खेतों व घरों से बाहर निकल आए और खेत-खेत में घूमकर चोर की तलाश करने लगे।दर्जनों ग्रामीण हाथों ने लाठी-डंडों के साथ पहरा देते नजर आए।