#hospital_road_naubatpur
नौबतपुर की इस दूर्दशा का जिम्मेवार कौन .....?
ये नौबतपुर-दानापुर का मुख्य सड़क है, लगभग सभी बैंक का शाखा और रेफरल अस्पताल इसी रोड पर है, बिजली विभाग का ऑफिस और बहुत सारे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी हैं, जिसके कारण हजारों लोगों का आना-जाना रोज की जरूरत है।
लेकिन इस बदहाल सड़क पर कोई कितना कष्ट से चल पा रहा है इसकी कल्पना करने से भी मन पीड़ीत हो उठता है और मैं तो इसका रोज का साक्षी भी हूं। लेकिन संवेदनहीन प्रशानिक व्यवस्था और निकम्मी सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता , इन्हें तो खूद से अपना पीठ ठोककर शाबाशी भी ले लेनी है।
अब अनोखी विडंबना को समझिए .....
यह जल जमाव वाला क्षेत्र ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर पंचायत में आता है तो नगर पंचायत अपना पल्ला साफ झाड़ लेता है। इस समस्या के संदर्भ में पंचायत के माननीय मुखिया जी से बात करने पर पता चला कि इस समस्या का समाधान इनके स्तर पर संभव नहीं है,अब जनता जाए तो कहां जाए😄