बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आखिर कौन है सरगना?
चमोली—बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र चौहान ने अपने बयान में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने कहा कि पैसे और गहने निकालने के लिए अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल ही कर्मचारियों को निर्देश देते थे।
आरोपी के अनुसार, “हमें जो आदेश ऊपर से मिलते थे, हम वही करते थे।”
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस व एसआईटी पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है।
Dehradun, Dehradun | Jul 18, 2026