गोरखपुर: तीन दिन से बंद दुकान में युवती का शव मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कैंट पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
कैंट थाना क्षेत्र के जिला पंचायत रोड स्थित महाराणा प्रताप बिल्डिंग में बनी एक फ्लैक्स प्रिंटिंग की दुकान में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतका की पहचान कुमारी गंगोत्री यादव के रूप में हुई है,जो महराजगंज जिले की रहने वाली थीं।मृतका फ्लैक्स की दुकान का संचालन करती थी,वही परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं