सिराथू: बड़ी मां को दबंगई के बल पर गनपा गांव में भतीजे नहीं भरने दे रहे हैंडपम्प से पानी, आपत्ति पर की मारपीट
थाना क्षेत्र सैनी के गनपा गाँव की महिला गीता सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि उसके देवर जगत सिंह के बेटे उसे सरकारी हैंड पंप से पानी नहीं भरने देते हैं।जब वह इस बात पर आपत्ति करती है तो भतीजे उसे मारते पीटते हैं और अपशब्द कहते हैं। जिसे देखते हुए गीता देवी ने बुधवार को थाना सैनी जाकर लिखित में एक शिकायत पुलिस से की है और इंसाफ की गुहार लगाई है।