सिराथू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने सिराथू तहसील सभागार में सुपरवाइजरों के साथ की अहम बैठक
सिराथू तहसील सभागार में मंगलवार दोपहर को उपजिला अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित सुपरवाइजरों के साथ एक अहम बैठक की है। इस बैठक में एसडीएम ने मुख्य दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि आचार संहिता लगने के बाद सभी लोग अपने कार्यों का निर्वहन करें ताकि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे हैं।