सिराथू: अझुवा मंडी का एक आढ़तिया कर रहा बेईमानी, धान बिक्री के बाद भी नहीं दे रहा पैसे; शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
थाना सैनी के करनपुर का रहने वाला नरेश विश्कर्मा ने अझुवा मंडी के आढ़तिया पंकज को भारी मात्रा में धान बेचा था।धान बिक्री के 2 महीने बाद भी पंकज पैसे नहीं दे रहा है।नरेश ने बताया कि उसने दस हजार देकर हिसाब एक लाख रुपये लिख दिया है।पूरे मामले की शिकायत नरेश ने जिले में जाकर डीएम से की है लेकिन नरेश ने बताया कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है,सीएम से शिकायत करेगा।