सिराथू: कशिया में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत का मामला, सीओ ने कहा- कार ड्राइवर को झपकी आने से हुआ था हादसा
सिराथू क्षेत्र के कशिया मे मंगलवार सुबह बरातियो की कार एक ट्रेलर में भिड़ गई थी।तीन लोगो की मौत हुई और चार घायल हुए थे।सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने अपने कार्यालय में बताया है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिस कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस जांच मे जुट गई है।