गोपालगंज: सरेया वार्ड संख्या चार से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, चोरी हुए पैसे सहित अन्य सामान बरामद
शहर की सरेया वार्ड संख्या चार में करीब 15 दिन पूर्व एक घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सामान व पैसा की चोरी कर ली थी। पुलिस ने प्राथमिकी करने के बाद मामले की जांच करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी के सामान व नकद बरामद करने के साथ ही उसे रविवार को कोर्ट मेंं पेश कर दिया।