तिलहर: जैतीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में अज्ञात चोरों ने दो भैंस चोरी की, पीड़ित ने दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
दरअसल जैतीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार रात चोरी की घटना सामने आई। यहां अज्ञात चोर पिकअप वाहन से आए और किसान के घर से बंधी दो भैंसों को चुराकर ले गए। किसान और ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद गांव के रहने वाले श्री राम ने पुलिस को शिकायत दी है।