खरगापुर: खरगापुर थाना एसपी कार्यालय सहित जिले के अन्य थानों में शहीद दिवस के अवसर पर 2 मिनट का मौन किया गया धारण
दिनांक 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष उन शहीदों की स्मृति में जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान दिया है ,उनके लिए 2 मिनट का मौन धारण किया जाता है।इसी तारतम्य में एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में खरगापुर थाना, एसपी कार्यालय सहित जिले के विभिन्न थानों चौकियों में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।