खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरौली चेहल्लुम गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय 32 वर्षीय दीपू पुत्र जगदीश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सीएनजी वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मर्चरी हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।