राजगढ़: भैंसवा माता मंदिर परिसर में बाल कल्याण समिति, पुलिस और महिला बाल विकास विभाग ने भिक्षावृत्ति के विरुद्ध किया निरीक्षण
आज बुधवार की दोपहर 12 बजे के लगभग कलेक्टर श्री गिरीश मिश्रा और जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे के निर्देशन में बाल कल्याण समिति, महिला बाल विकास विभाग, पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री भैंसवा माता जी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भिक्षावृत्ति की दृष्टि से भ्रमण किया, जिसमें वहां बच्चों और उनके परिवारजनों से चर्चा करते हुए समझाइश दी,