झांसी: भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान में 21 दिवसीय चारा आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2026 भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान IGFRI में एकीकृत कृषि प्रणाली और फसल विविधीकरण पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज कौशल की अध्यक्षता और आरएलबीसीएयू के कृषि अधिष्ठाता डॉ. आर. के. सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस सत्र में विभिन्न राज्यों के 23 कृषि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।