झांसी: झांसी में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर सिविल लाइन स्थित इंडियन बैंक में हड़ताल की
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2026 पांच दिवसीय बैंकिंग की पुरानी मांग को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का झांसी में व्यापक असर देखने को मिला। सिविल लाइन स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा के बाहर जुटे विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।