झांसी: नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए 29 जनवरी को जालौन से दिल्ली के लिए निकलेगी जल सहेलियों की यात्रा
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2026 नदियों के अस्तित्व को बचाने और समाज को उनसे दोबारा जोड़ने के लिए जल सहेलियों द्वारा अविरल-निर्मल यमुना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह 500 किलोमीटर लंबी यात्रा 29 जनवरी को जालौन के पचनद से शुरू होकर 26 फरवरी को दिल्ली के वासुदेव घाट पर संपन्न होगी। यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे।