झांसी: झांसी के रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 28 जनवरी से होगा अंतरराष्ट्रीय बागवानी महाकुंभ, जुटेंगे दिग्गज
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2026 रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 जनवरी तक चौथे भारतीय बागवानी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय 'सतत विकास एवं आर्थिक मजबूती हेतु स्वदेशी व अल्प-उपयोगिता फसलों का उपयोग' है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पंजाब सिंह सहित देश-विदेश के वैज्ञानिक मंथन करेंगे।