झालरापाटन: कांग्रेस ने झालरापाटन पंचायत समिति के लिए सिंबल जमा कराए, चुनाव तैयारियों को तेज किया
झालावाड़ में पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार दोपहर झालरापाटन पंचायत समिति में पार्टी प्रत्याशियों के सिंबल जमा कराए गए। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी गुरदीप चौधरी, पीसीसी सचिव देवकीनंदन वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, शुभेन्द्र हाड़ा, मौजूद रहे।