गांव की बेटी ने बढ़ाया मान, CISF में चयन पर हुआ भव्य सम्मान। 🇮🇳🌸
रायपुर जिले के ग्राम उगेतरा की बेटी नेहा साहू के CISF में चयन होने पर प्रथम गांव आगमन पर ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नेहा साहू को श्रीफल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" अभियान के जिला संयोजक राघवेंद्र साहू एवं जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित "जीने की राह" पुस्तक भी भेंट की गई, जिससे युवा पीढ़ी को नैतिक जीवन, शिक्षा और समाज सेवा की प्रेरणा मिले।
#CISF #NehaSahu #Raipur #WomenEmpowerment #JineKiRah #ChhattisgarhNews #SANewsChhattisgarh