जालौन: जालौन की सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी करने वाले युवक को दुकानदारों ने पकड़ा, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
Jalaun, Jalaun | Feb 9, 2024 जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में बीते दो दिन पूर्व एक दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले युवक को दुकानदारों ने पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मोबाइल चोरी करने का CCTV फुटेज भी सामने आया था।