देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी के तीन साल के कार्यकाल को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के 3 साल की उपलब्धियां को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के तीन साल पूर्ण होने पर सफलता गिनाई। उन्होंने कहा कि यह दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।