देहरादून: बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने की प्रेसवार्ता कहा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का होगा उच्चीकरण
बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर के उच्चीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होने बताया कि अस्पताल के उच्चीकरण होने से राज्य की पांच विधानसभाओँ के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।