देहरादून: सीएम धामी के तीन साल के कार्यकाल को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा, सीएम ने लिए कई बड़े फैसले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को पूरा होने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बधाई दी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि 3 सालों में सीएम धामी ने बड़े फैसले लिए और विकास हित के लिए कई कार्य किए। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.