देहरादून: राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन,देहरादून में निर्वाचन विभाग की पुस्तक का किया विमोचन
राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में निर्वाचन विभाग, उत्तराखण्ड की पुस्तक 'उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 का विमोचन किया। इस पुस्तक में निर्वाचन विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों को सम्मिलित किया गया है।