पटना ग्रामीण: पटना सिटी में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर सती चौरा के पास सोमवार की रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद साबिर (28 वर्ष) के रूप में की गई है, जो पटना सिटी के बटाओ कुआं इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।