इस्लामनगर अलीगंज: मोहनपुर बहियार से युवक का शव बरामद, गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर बहियार में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने 9 बजे बताया कि शव सोनखार फील्ड से मोहनपुर जाने वाली सड़क से करीब 200 मीटर पश्चिम बहियार में पड़ा मिला। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।