पुष्पराजगढ़: एकादशी पर अमरकंटक में महाआरती, जलाए गए 51000 दीपक
देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शनिवार को 8 बजे अमरकंटक में मां नर्मदा के दक्षिण तट पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल तथा कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से मां नर्मदा की महा आरती की गई।इस अवसर पर नर्मदा तट पर 51000 दीप प्रज्वलित किए गए और महा आरती में सभी नेम नर्मदा की पूजा की।