स्वार: स्वार क्षेत्र के समोदिया गांव में बच्चे को जहरीले सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान
Suar, Rampur | Sep 21, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के समोदिया गांव में घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद बच्चे ने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए स्वार स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रभारी सतीश कुमार सैनी ने अपनी टीम के साथ बच्चे की जांच शुरू की।