खगड़िया: अलौली-खगड़िया पुल निर्माण की निविदा निकाली गई, जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा- वर्षों पुराना सपना साकार होने की ओर
खगड़िया जिले में अलौली गढ़ घाट बागमती नदी और खगड़िया शहर स्थित बुढ़ी गंडक नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की निविदा निकलने की खबर ने क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने बुधवार की शाम पांच बजे प्रेस वार्ता में इस ऐतिहासिक परियोजना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।