खगड़िया: चंदन नगर में दो बच्चों की लड़ाई में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के चंदन नगर में बुधवार शाम 6:00 बजे दो बच्चों की लड़ाई में एक बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान चंदन नगर के पिंटू यादव के पुत्र बलवीर कुमार के रूप में की गई है।